Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

सर्दियों में मूंगफली खाने के 10 हैरान करने वाले फायदे


सर्दी के मौसम में मूंगफली खाने का अपना ही मजा है. इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है. इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं, जो बादाम में होते हैं.

मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है. अगर आप किसी भी कारण से दूध नहीं पी पाते हैं तो यकीन मानिए मूंगफली का सेवन एक बेहतर विकल्प है.

आइए जानते हैं मूंगफली सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाती है....

वजन कम करें- मूंगफली वजन कम करने में बेहद मददगार साबित होती है. मूंगफली खाने के बाद लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है. इस कारण आप ज्यादा खाते नहीं हैं, जिस वजह से आपको वजन कम करने में आसानी होती है. 



एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से मूंगफली स्ट्रोक और दिल संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करती है. मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफेन डिप्रेशन की समस्या को भी दूर करने में मददगार साबित होते हैं. 

मूंगफली में अधिक मात्रा में फाइटोस्टेरोल मौजूद होता है, जिसे बीटा-सीटोस्टेरोल कहते हैं. ये फाइटोस्टेरोल कैंसर से सुरक्षित रखने में कारगर साबित होता है. यूएस में हुई एक स्टडी की रिपोर्ट के मुताबिक, जो महिलाएं और पुरुष कम से कम हफ्ते में 2 बार मूंगफली का सेवन करते हैं, ऐसी महिलाओं में कोलोन कैंसर होने का खतरा 58 फीसदी और पुरुषों में 27 फीसदी कम होता है. 

मूंगफली में मैंगनीज के साथ-साथ मिनरल्स भी पाए जाते हैं. ये मिनरल्स फैट, कार्बोहाइड्रेट, मेटाबॉलिज्म, कैल्शियम एब्जोर्प्शन और ब्लड शुगर को रेगुलेट करते हैं. कई स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मूंगफली के सेवन से डायबिटीज का खतरा 21 फीसदी तक कम होता है. अगर आपको डायबिटीज है तो अपने डॉक्टर की सलाह लेकर मूंगफली खा सकते हैं. 

मूंगफली में भरपूर मात्रा में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं. खासकर मूंगफली में पाया जाने वाला ओलिक एसिड ब्लड में बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ाता है. ये शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को बैलेंस भी करता है और साथ ही कोरोनरी आर्टरी डिजीज से शरीर को सुरक्षित रखता है. 

मूंगफली में भारी मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद होता है, जो महिलाओं में फर्टिलिटी को बेहतर बनाता है. इसके अलावा शिशु के स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है. अगर आप प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में है, तो आज से ही मूंगफली खाना शुरू कर दें. इससे शिशु की सेहत अच्छी बनी रहेगी.

आपको ये जानकर खुशी होगी कि मूंगफली सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. मूंगफली में मौजूद मोनोसैचुरेटेड एसिड स्किन को हाइड्रेट करने के साथ स्किन में ग्लो भी लाता है. 

मूंगफली में विटामिन सी भी पाया जाता है, जो जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखता है.

Source - Aaj Tak



A News Center Of Health News By Information Center

KEY WORD

Health News - General (186) Health Care (112) Health Benefits (51) Health News - Health Care (51) Diabetes (35) Diabties Book (25) First Aid (23) Weight & Fat Loss (19) Health News - Heart (17) Cancer (16) Health News - Diabetes (13) Health - Tips (12) Health News - Healthy Diet (11) Natural Home Remedies (10) Yoga Asana (10) yoga (10) Health News - Eye (9) Ladies Health (9) Adult Health (8) Blood Pressure (8) Health News - Drug (8) Health News - Fitness (8) Health Tips (8) Acupressure (5) Health Issues - Breast Cancer (5) Health Issues - Hair (5) Always Important (4) Ayurveda (4) Health Issues - Depression (4) Health Issues - Skin Cancer (4) Heltth News - Brain (4) Skin Care (4) Health Benefits - Lemon (3) Health Issues - Bone (3) Health Issues - Brain (3) Healthy Diet (3) Beauty Tips (2) Birth Control (2) Burns (2) Corona (2) First Aid Box (2) Health Benefits - Amla (2) Health Benefits - Water (2) Health Issues - AIDS / HIV (2) Health Issues - Dental (2) Health News (2) Health News - Drug Price (2) Heart Attack (2) Heavy Bleeding (2) Know About (2) Nose Bleeding (2) Snake Bite (2) Venom (2) Abrasions (1) Ajwain (Carom Seeds) (1) Bleeding (1) Body Parts (1) Burning and scorching (1) Electric Shock (1) Epileptic seizures (1) Excercise (1) Fruits (1) Gorakhshasana (1) Health (1) Health Benefits - Apple (1) Health Benefits - Black Pepper (1) Health Benefits - Herbs & Spices (1) Health Benefits - अमरूद (1) Health Benfit - Bitter melon (करेला) (1) Health Issue - Crohn Diseases (1) Health Issue - Eczema (1) Health Issue - Hepatitis C (1) Health Issues - Gastroenterology (1) Health Issues - Sunburn (1) Health Issues - TB (1) Health News - Urinary Tract Infection (1) Herbal Remedies (1) Hip Fat (1) INFORMATION CENTER (1) Knee Pain (1) Leukorrhea (1) Makarasana (1) Makrasana (1) Medical Facilities (1) Mental Disorder (1) Natural Remedies (1) RABIES (1) Shock (1) Swadeshi Mall (1) Thyroid (1) Tingling (1) Virus (1) bone fracture (1) करोना (1) गर्मी से बचने के घरेलू उपाय | (1)