Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

GHAR KA VAIDYA: घर के बैद्य - घरेलू नुस्के और सुखी वैवाहिक जीवन

GHAR KA VAIDYA: घर के बैद्य - घरेलू नुस्के और सुखी वैवाहिक जीवन:



सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सेक्स लाइफ का हेल्दी होना बहुत ज़रूरी है. यदि किन्हीं कारणों से आपकी सेक्सुअल लाइफ में पहले जैसी गर्माहट नहीं रह गई, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. किचन में मौजूद आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थोंं की मदद से आप अपनी बेजान सेक्स लाइफ में नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं.

  • आंवला में पर्याप्त मात्रा में आयरन, ज़िंक और विटामिन सी पाया जाता है, जो न स़िर्फ सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है, बल्कि कामोत्तेजना बढ़ाने में भी मदद करता है. दो टेबलस्पून आंवले के रस में एक टीस्पून सूखे आंवले का पाउडर व एक टेबलस्पून शुद्ध शहद मिलाकर दिन में दो बार खाएं. इस नुस्ख़े केइस्तेमाल से आपका और आपके पार्टनर दोनों का सेक्स पावर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा.
  • कामेच्छा बढ़ाने में बादाम भी बेहद फ़ायदेमंद होता है. बादाम को दूध में मिलाकर नियमित सेवन करें. इसके लिए 10 बादाम को रात में पानी में भिगो दें. सुबह छीलकर खाएं या बादाम का दूध बनाकर पीएं. दूध बनाने के लिए भिगोए हुए बादाम को छील लें. एक कप दूध में छिले हुए बादाम, चुटकीभर केसर, चुटकीभर जायफल, स्वादानुसार शक्कर मिलाकर मिक्सी में ब्लेंड करें.
  • लो सेक्स ड्राइव के मामले में खजूर का सेवन करने से फ़ायदा होता है. इसके लिए 10 ताज़े खजूर को एक कटोरी घी में भिगो दें. इसमें एक टीस्पून सोंठ पाउडर, आधा टीस्पून इलायची पाउडर और चुटकीभर केसर मिलाएं. इस मिश्रण को जार में डालें और जार का मुंह ढंककर किसी गर्म स्थान पर 12 दिन के लिए रख दें. रोज़ाना सुबह इस मिश्रण का सेवन करें.
  • प्याज़ और लहसुन कामेच्छा बढ़ाने में प्रभावी हैं. एक टेबलस्पून प्याज़ के रस में एक टीस्पून लहसुन का रस मिलाएं. इस मिश्रण को रोज़ाना खाली पेट शहद के साथ पीएं.
  • यौन शक्ति बढ़ाने में जायफल बेहद असरकारी होता है. रोज़ सुबह पानी के साथ एक ग्राम जायफल पाउडर का सेवन करें. इससे काफ़ी फ़ायदा होगा.
  •  अजवायन भी सेक्स इच्छा बढ़ाने में मदद करती है. दरअसल अजवायन में एंड्रोस्टेरोन होता है, जो एक तरह का सेक्स हार्मोन है. इसलिए इसके इस्तेमाल से कामेच्छा जागती है.
  •  सेक्स पावर बढ़ाना हो, तो सुबह-शाम दूध के साथ दो ग्राम दालचीनी पाउडर का सेवन करें.
  •  यौन रोग, स्वप्नदोष, सेक्स डिज़ायर में कमी, शीघ्रपतन, कमज़ोरी, थकान… आदि किसी भी तरह की सेक्सुअल समस्या को दूर करने के लिए स़फेद प्याज़ बेहद कारगर होता है. 10 मिलीग्राम स़फेद प्याज़ के रस में उतनी ही मात्रा में शहद, अदरक का रस और घी मिलाकर रोज़ाना पीने से कामेच्छा बढ़ती है.
  •  सेक्सुअल पावर बढ़ाने में कालीमिर्चवाला दूध बहुत लाभकारी होता है. इसके लिए एक ग्लास गर्म दूध में एक चौथाई टीस्पून कालीमिर्च पाउडर मिलाकर सोने से पहले पीएं. इससे शारीरिक शक्ति बढ़ेगी और आप व आपके पति सेक्स को ज़्यादा समय तक एंजॉय कर पाएंगे.
  •  उड़द की दाल का इस्तेमाल यौन शक्ति के लिए किया जाता है. आधा टेबलस्पून उड़द की दाल को कौंच के साथ पीसकर सुबह-शाम लेने से सेक्स पावर बढ़ता है.
  •  सेब न सिर्फ़ हमें बीमारियों से बचाता है, बल्कि शहद के साथ सेब का सेवन करने से कामेच्छा जागृत होती है. इसके लिए एक सेब को छीलकर काट लें और मिक्सी में ब्लेंड करें. इसमें 1 टीस्पून शहद, 3-4 बूंद गुलाबजल, चुटकीभर केसर, चुटकीभर जायफल और चुटकीभर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस सेक्स टॉनिक को खाना खाने के आधा घंटे बाद लें और इसे लेने के बाद चार घंटे तक दूध, दही या मछली का सेवन न करें.
  •  30 ग्राम काली किशमिश को 200 मिलीलीटर दूध में उबालकर रोज़ाना सुबह-शाम सेवन करने से शारीरिक शक्ति के साथ-साथ कामेच्छा में भी वृद्धि होगी.
  •  सेक्सुअल स्टैमिना बढ़ाने में गाजर बेहद कारगर है. इसके लिए 150 ग्राम गाजर को बारीक़ काट लें. इसमें आधा उबला हुआ अंडा और एक टेबलस्पून शहद मिलाकर रोज़ाना दिन में एक बार खाएं.

No comments:

Post a Comment


A News Center Of Health News By Information Center

KEY WORD

Health News - General (186) Health Care (112) Health Benefits (51) Health News - Health Care (51) Diabetes (35) Diabties Book (25) First Aid (23) Weight & Fat Loss (19) Health News - Heart (17) Cancer (16) Health News - Diabetes (13) Health - Tips (12) Health News - Healthy Diet (11) Yoga Asana (11) Natural Home Remedies (10) yoga (10) Health News - Eye (9) Ladies Health (9) Adult Health (8) Blood Pressure (8) Health News - Drug (8) Health News - Fitness (8) Health Tips (8) Acupressure (5) Health Issues - Breast Cancer (5) Health Issues - Hair (5) Always Important (4) Ayurveda (4) Health Issues - Depression (4) Health Issues - Skin Cancer (4) Heltth News - Brain (4) Skin Care (4) Health Benefits - Lemon (3) Health Issues - Bone (3) Health Issues - Brain (3) Healthy Diet (3) Beauty Tips (2) Birth Control (2) Burns (2) Corona (2) First Aid Box (2) Health Benefits - Amla (2) Health Benefits - Water (2) Health Issues - AIDS / HIV (2) Health Issues - Dental (2) Health News (2) Health News - Drug Price (2) Heart Attack (2) Heavy Bleeding (2) Know About (2) Nose Bleeding (2) Snake Bite (2) Venom (2) Abrasions (1) Ajwain (Carom Seeds) (1) Bleeding (1) Body Parts (1) Burning and scorching (1) Electric Shock (1) Epileptic seizures (1) Excercise (1) Fruits (1) Gorakhshasana (1) Health (1) Health Benefits - Apple (1) Health Benefits - Black Pepper (1) Health Benefits - Herbs & Spices (1) Health Benefits - अमरूद (1) Health Benfit - Bitter melon (करेला) (1) Health Issue - Crohn Diseases (1) Health Issue - Eczema (1) Health Issue - Hepatitis C (1) Health Issues - Gastroenterology (1) Health Issues - Sunburn (1) Health Issues - TB (1) Health News - Urinary Tract Infection (1) Herbal Remedies (1) Hip Fat (1) INFORMATION CENTER (1) Knee Pain (1) Leukorrhea (1) Makarasana (1) Makrasana (1) Medical Facilities (1) Mental Disorder (1) Natural Remedies (1) RABIES (1) Shock (1) Swadeshi Mall (1) Thyroid (1) Tingling (1) Virus (1) bone fracture (1) करोना (1) गर्मी से बचने के घरेलू उपाय | (1)