
अगर फ्रूट जूस को रोजाना डाइट में शामिल करके आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सेहत के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है. ऐसा करके आप खुद को गंभीर बीमारियों से घेरने की तैयारी कर रहे हैं. सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन हाल ही में फ्रूट जूस पर हुई एक रिसर्च ऐसा ही एक खुलासा कर रही है.
फिटनेस के प्रति सजग लोग अक्सर डाइट और फ्रूट जूस से जुड़ी एक बहुत बड़ी गलती करते हैं. रोजाना डाइट में फ्रूट जूस शामिल करके वो खुद को हेल्दी समझने की भूल करने लगते हैं. पैकेड फ्रूट जूस में मौजूद सोडा न सिर्फ व्यक्ति के शरीर में मोटापा बढ़ाने का काम करता है बल्कि कैंसर जैसी बीमारियों को भी न्यौता देता है.