डायबिटीज – एक संपूर्ण मार्गदर्शिका - 4 - Regular Check-ups for Diabetes





👉 पूरी  पुस्तक यहाँ से खरीदे:
 





Diabetes एक लंबी अवधि का रोग है, जिसमें शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। यह केवल शुगर के बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य अंगों पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। इसीलिए, डायबिटीज़ रोगियों के लिए नियमित जाँच अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डायबिटीज़ के नियंत्रण और Complications से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार की जांचें समय-समय पर कराना जरूरी है। यहाँ बताएंगे कि कौन-सी जांच कितनी बार करनी चाहिए, उनका महत्व क्या है और कैसे ये आपकी स्वास्थ्य में मदद कर सकती हैं।

1. फास्टिंग ब्लड शुगर - Fasting Blood Sugar (FBS) वह परीक्षण है, जिसमें रक्त में ग्लूकोज का स्तर मापा जाता है, जबकि रोगी ने कम से कम 8 – 10 घंटे उपवास किया हो। सामान्य स्तर: 70 –100 mg/dl और जाँच की आवृत्ति: 1 3 महीने।

FBS यह दिखाने में मदद करता है कि शरीर में इंसुलिन या ओरल मेडिकेशन कितनी प्रभावी है। यदि यह लगातार उच्च रहता है, तो दवा, आहार या जीवनशैली में बदलाव की जरूरत हो सकती है।

2. पोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर - Postprandial Blood Sugar (PPBS) भोजन के 2 घंटे बाद रक्त में शुगर का स्तर मापता है। सामान्य स्तर: <140 mg/dl और जाँच की आवृत्ति: 1–3 महीने।

PPBS यह बताता है कि भोजन के बाद शरीर ग्लूकोज को कितनी जल्दी नियंत्रित कर पा रहा है। यह टेस्ट उन मरीजों के लिए खास है, जिनका FBS सामान्य है, लेकिन खाने के बाद शुगर बढ़ जाता है।

3. HbA1c टेस्ट (Glycated Hemoglobin) - HbA1c टेस्ट पिछले 3 महीनों का औसत ब्लड शुगर स्तर बताता है। यह डायबिटीज़ प्रबंधन में सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट माना जाता है। सामान्य स्तर: <5.7% और जाँच की आवृत्ति: 3–6 महीने

यह टेस्ट सिर्फ एक समय की शुगर नहीं दिखाता, बल्कि दीर्घकालिक नियंत्रण (Long-term Control) का संकेत देता है। HbA1c 6.5% होने पर डायबिटीज़ की पुष्टि होती है।

4. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (Lipid Profile Test) - Lipid Profile रक्त में कोलेस्ट्रॉल और वसा (Fats) का स्तर बताता है। डायबिटीज़ रोगियों में हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।

जाँच की आवृत्ति: साल में 1 बार।

यह टेस्ट LDL (Low-Density Lipoprotein – Bad Cholesterol), HDL (High-Density Lipoprotein – Good Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड्स का मूल्यांकन करता है। यदि ये स्तर असामान्य हैं, तो आहार और दवा के माध्यम से सुधार किया जा सकता है।

5. किडनी फ़ंक्शन टेस्ट (Kidney Function Test – KFT) - डायबिटीज़ से Kidneys पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए साल में एक बार Kidney Function Test जरूरी है।

मुख्य मापदंड: Creatinine, Urea, ग्लोमेरुलर फ़िल्ट्रेशन रेट।

समय पर यह जाँच करने से क्रॉनिक किडनी डिजीज़ जैसी जटिलताओं से बचा जा सकता है।

6. आंखों की नियमित जाँच (Eye Examination) - Diabetic Retinopathy जैसी जटिलताओं से बचने के लिए साल में कम से कम एक बार आंखों की जाँच जरूरी है। जाँच में शामिल: रेटिनल फोटोग्राफी, फंडुस फ्लोरोसिन एंजियोग्राफी, और नेत्र विशेषज्ञ का निरीक्षण।

प्रारंभिक अवस्था में अक्सर लक्षण नहीं दिखाई देते। समय पर जांच दृष्टि सुरक्षा  और माइक्रोवैस्कुलर जटिलताओं की पहचान में मदद करती है।

7. अन्य महत्वपूर्ण परीक्षण (Other Important Tests)

·        Foot Examination (पैरों की जाँच): न्यूरोपैथी (Neuropathy) और अल्सर (Ulcer) से बचाव

·        Blood Pressure Monitoring (रक्तचाप जाँच): हृदय रोग और स्ट्रोक रोकथाम

·        Dental Check-up (दांतों की जाँच): मसूड़ों की समस्याओं से बचाव

8. नियमित जाँच का महत्व (Importance of Regular Monitoring)

नियमित जाँच केवल रक्त शुगर को नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है। यह एक Comprehensive Health Management का हिस्सा है।

समय पर जाँच कराना रोगियों को:

1.     दवा की प्रभावशीलता जानने में

2.     आहार और जीवनशैली सुधारने में

3.     दीर्घकालिक जटिलताओं से बचने में

4.     स्वास्थ्य गुणवत्ता (Quality of Life) बनाए रखने में

सफल डायबिटीज़ प्रबंधन (Successful Diabetes Management) के लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षण केवल औपचारिकता नहीं है। यह आपके जीवन और भविष्य की सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं।

No comments:

Post a Comment


A News Center Of Health News By Information Center

KEY WORD

Health News - General (187) Health Care (67) Health Benefits (51) Health News - Health Care (40) First Aid (23) Weight & Fat Loss (19) Health News - Heart (17) Health News - Cancer (14) Health - Tips (12) Diabetes (11) Health News - Healthy Diet (11) Natural Home Remedies (10) Yoga Asana (10) yoga (10) Health News - Eye (9) Ladies Health (9) Adult Health (8) Blood Pressure (8) Health News - Drug (8) Health News - Fitness (8) Health Tips (8) Health News - Diabetes (7) Acupressure (5) Health Issues - Breast Cancer (5) Health Issues - Hair (5) Always Important (4) Ayurveda (4) Health Issues - Depression (4) Health Issues - Skin Cancer (4) Heltth News - Brain (4) Skin Care (4) Cancer (3) Health Benefits - Lemon (3) Health Issues - Bone (3) Health Issues - Brain (3) Healthy Diet (3) Beauty Tips (2) Birth Control (2) Burns (2) Corona (2) First Aid Box (2) Health (2) Health Benefits - Amla (2) Health Benefits - Water (2) Health Issues - AIDS / HIV (2) Health Issues - Dental (2) Health News (2) Health News - Drug Price (2) Heart Attack (2) Heavy Bleeding (2) Know About (2) Nose Bleeding (2) Snake Bite (2) Venom (2) Abrasions (1) Bleeding (1) Body Parts (1) Burning and scorching (1) Electric Shock (1) Epileptic seizures (1) Excercise (1) Fruits (1) Gorakhshasana (1) Health Benefits - Ajwain / Carom (1) Health Benefits - Apple (1) Health Benefits - Black Pepper (1) Health Benefits - अमरूद (1) Health Benfit - Bitter melon (करेला) (1) Health Issue - Crohn Diseases (1) Health Issue - Eczema (1) Health Issue - Hepatitis C (1) Health Issues - Gastroenterology (1) Health Issues - Sunburn (1) Health Issues - TB (1) Health News - Urinary Tract Infection (1) Hip Fat (1) INFORMATION CENTER (1) Knee Pain (1) Leukorrhea (1) Makarasana (1) Makrasana (1) Medical Facilities (1) Mental Disorder (1) RABIES (1) Shock (1) Swadeshi Mall (1) Thyroid (1) Tingling (1) Virus (1) bone fracture (1) करोना (1) गर्मी से बचने के घरेलू उपाय | (1)